देश की खबरें | चाईबासा सामूाहिक बलात्कार मामले में दो नाबालिगों समेत सात धरे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के चाईबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को पांच आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

चाईबासा, 23 अक्टूबर झारखंड के चाईबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को पांच आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चाईबासा जिले में 26 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बृहस्पतिवार को हुए सामूहिक बलात्कार मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम ने घटना का उद्भेदन कर इसमें संलिप्त पांच युवकों एवं दो नाबालिगों को आज गिरफ्तार/निरुद्ध किया।

उन्होंने बताया कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले के उद्भेदन के लिए गठित विशेष जांच दल ने टेक्निकल टीम के साथ फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना का खुलासा किया। इसके लिए पुलिस ने क्षेत्र के मोबाइल टावरों के आंकड़ों का भी उपयोग किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी युवकों की पहचान सुरेन देवगम (20), शिवशंकर करजी उर्फ बाज (22) पुरमी देवगम उर्फ सेटी (19) प्रकाश देवगम उर्फ डेंबो (21) और सोमा सिंकू उर्फ पेट्रा (19) के रूप में की गयी है।

अधिकारी ने बताया कि सभी गिरफ्तार युवक चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शालीहातू गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दो नाबालिगों को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी गिरफ्तार तथा निरुद्ध आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि बीस अक्टूबर को युवती अपने मित्र के साथ दोपहिया वाहन से चाईबासा के पुराने एरोड्रम इलाके में घूमने गई थी। इसी दौरान जब दोनो सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे तभी 8-10 लोग वहां आ धमके और पहले उनके साथ जमकर मारपीट की तथा उसके दोस्त को डरा-धमका कर भगा दिया और दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता को धमकाकर सभी आरोपी वहां से भाग गए थे जिसके कुछ देर बाद पीड़िता का दोस्त पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया था।

इससे पहले सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने शनिवार को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया था, जिसमें दो अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी तथा संबद्ध थाने का थानेदार शामिल है।

इससे पूर्व इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने शनिवार को दर्जन भर संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ की थी।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने ‘पीटीआई ’ को बताया कि युवती ने 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी