देश की खबरें | गुजरात में आकाशीय बिजली गिरने से सात की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। इस क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 30 जून गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। इस क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि जामनगर जिले के लालपुर में रक्का गांव के खेत में आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय एक महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि देवभूमि द्वारका जिले के विरामदाद गांव में इसी तरह की एक अन्य घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | TikTok स्टार शिवानी हत्या मामला, हरियाणा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि इसी तरह की घटनाओं में बोटाद जिले के दो गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मृतकों में पांच वर्षीय एक लड़का, उसका 60 वर्षीय दादा और 17 वर्षीय एक किशोरी शामिल है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते तेलंगाना में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सभी परीक्षाएं रद्द.

उन्होंने कहा कि इन लोगों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।

सौराष्ट्र के कई हिस्सों, खासकर जामनगर, गिर सोमनाथ, जूनागढ़, राजकोट और भावनगर जिलों में भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, जामनगर के कलावाद में मंगलवार दोपहर केवल दो घंटे में सबसे अधिक 73 मिमी बारिश दर्ज हुई जबकि गिर सोमनाथ जिले के वेरावल और जामनगर जिले के ढोल में शाम चार बजे तक 48 मिमी बारिश हुई।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के नौ तालुकों में सुबह छह बजे से शाम चार तक 40 मिमी से अधिक बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस