जरुरी जानकारी | भारत, तंजानिया के बीच स्थानीय मुद्राओं में सौदों का निपटान शुरूः जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और तंजानिया ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापारिक सौदों का निपटान शुरू कर दिया है जिससे दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

दार अल सलाम, आठ जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और तंजानिया ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापारिक सौदों का निपटान शुरू कर दिया है जिससे दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

तंजानिया के दौरे पर पहुंचे जयशंकर ने यहां उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इस अफ्रीकी देश के बीच द्विपक्षीय व्यापार बहुत तेजी से बढ़ा है और वित्त वर्ष 2022-23 में यह 6.4 अरब डॉलर रहा पर पहुंच गया था।

जयशंकर ने कहा, "इस बात को ध्यान में रखें कि यह न केवल बहुत अच्छा द्विपक्षीय व्यापार है बल्कि यह द्विपक्षीय व्यापार संतुलित भी होता जा रहा है। आपसी व्यापार में कई नए उत्पादों को जोड़ा जा रहा है। भारत तंजानिया से होने वाले निर्यात का सबसे बड़ा गंतव्य बना हुआ है।"

उन्होंने कहा कि इस बढ़ते व्यापार के बीच व्यापारिक सौदों का निपटान अपनी स्थानीय मुद्राओं में करने की संभावना का मुद्दा भी समय-समय पर उठता रहा है।

इस संदर्भ में उन्होंने तंजानिया के प्रमुख उद्योगपतियों से कहा, "मैं आपको इस तथ्य से अवगत कराना चाहता हूं कि भारत के केंद्रीय बैंक ने इस तरह की संभावना को स्वीकृति दे दी है। इसके बाद यहां पर मौजूद तीन भारतीय बैंकों के पास यह क्षमता आ गई है कि वे एक-दूसरे देश की मुद्राओं में व्यापारिक लेनदेन संपन्न कर सकें।"

उन्होंने कहा कि भारतीय रुपये और तंजानियाई शिलिंग में कुछ लेनदेन किए भी जा चुके हैं और इससे दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार को प्रोत्साहित करने की एक और व्यवस्था तैयार हो गई है।

रुपये में विदेशी व्यापार को प्रोत्साहित करने की कोशिश में लगे भारतीय रिजर्व बैंक की स्वीकृति मिलने के बाद तंजानिया में मौजूद बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने स्थानीय मुद्राओं में लेनदेन शुरू कर दिया है।

विदेश मंत्री ने भारत और अफ्रीकी देशों के बीच आर्थिक संबंधों में आई मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का अफ्रीका के साथ कारोबार 98 अरब डॉलर का हो चुका है। इसके अलावा भारत ने अफ्रीका में 75 अरब डॉलर का निवेश भी किया हुआ है।

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि अफ्रीका में निवेश और उसके साथ हमारा कारोबार दोनों ही बढ़ने वाला है। मैं इस बात से भी सहमत हूं कि समूचे अफ्रीका में मुक्त व्यापार व्यवस्था लागू हो जाने पर भारत के लिए यहां निवेश और व्यापार करना दोनों अधिक आसान हो जाएगा।"

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी