ICC Men’s ODI World Cup 2023: पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने भारत में विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर नये सिरे से जताया संदेह

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी ने भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में उनकी टीम की भागीदारी पर शुक्रवार को संदेह जताते हुए कहा कि यह ‘सरकार की मंजूरी के अधीन’ है.

Najam Sethi( Photo Credit: Twitter)

लाहौर, 16 जून पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी ने भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में उनकी टीम की भागीदारी पर शुक्रवार को संदेह जताते हुए कहा कि यह ‘सरकार की मंजूरी के अधीन’ है. सेठी के इस रूख से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के लिए विश्व कप के कार्यक्रम को अंतिम रूप देना मुश्किल होगा.सेठी की टिप्पणी इस लिए भी आश्चर्यजनक है क्योंकि एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के प्रमुख जय शाह सहित सभी हितधारकों ने पीसीबी प्रमुख द्वारा प्रस्तावित एशिया कप के ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर आयोजन के लिए सहमति दे दी है. यह भी पढ़ें: विश्व कप क्वालीफायर से पहले अभ्यास मैच जीते वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका

सेठी ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कह, ‘‘ जहां तक भारत और पाकिस्तान की बात है, न तो पीसीबी और न ही बीसीसीआई निर्णय ले सकते हैं. इसमें संबंधित सरकारें ही निर्णय ले सकती हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में हमारी सरकार को फैसला करना है, जैसे जब भारत की बात आती है, तो यह उनकी सरकार तय करती है कि वे कहां खेलेंगे.हमसे यह पूछने का कोई मतलब नहीं है कि हम अहमदाबाद में खेलेंगे या नहीं..’’

उन्होंने कहा, ‘‘ समय आने पर यह तय होगा कि हम जा रहे हैं या नहीं, फिर सरकार तय करेगी की हम कहां खेल सकते है. हमारा फैसला इन दो महत्वपूर्ण शर्तों पर टिका होगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\