देश की खबरें | शाहीन बाग और बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच सेवाएं बहाल : डीएमआरसी

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर जसोला विहार शाहीन बाग और बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच सेवाएं बाधित होने के करीब एक घंटे के बाद पुन: बहाल कर दी गयी हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी है।

‘‘सुरक्षा कारणों’’ से इन दोनों स्टेशन के बीच ट्रेन सेवाएं रोक दी गयी थीं।

डीएमआरसी ने ट्वीट कर यात्रियों को इस बारे में सतर्क किया।

डीएमआरसी ने यात्रियों को सूचित करते हुए दो बजकर 50 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘ सुरक्षा कारणों से जसोला विहार शाहीन बाग से बॉटेनिकल गार्डन तक मैजेंटा लाइन अपडेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। अन्य लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।’’

बाद में डीएमआरसी ने ट्वीट किया कि दोनों स्टेशन के बीच सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जसोला विहार में एक दवा कंपनी द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा ड्रोन मेट्रो की पटरी पर गिर गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ड्रोन रक्त के नमूने ले जा रहा था और इससे सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक दवा कंपनी के पास वैध लाइसेंस है और इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)