देश की खबरें | एहतियाती खुराक के तौर पर अपने कोविड टीके की बिक्री की इजाजत चाहता है सीरम इंस्टीट्यूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कोविशील्ड/कोवैक्स की दो खुराक ले चुके वयस्कों के लिए अपने कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्स को एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) के रूप में बाजार में उतारने के लिए भारत के औषधि नियामक से मंजूरी मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कोविशील्ड/कोवैक्स की दो खुराक ले चुके वयस्कों के लिए अपने कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्स को एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) के रूप में बाजार में उतारने के लिए भारत के औषधि नियामक से मंजूरी मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

एसआईआई के सरकारी एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने कोवैक्स की एक खुराक वाली बूस्टर डोज को बाजार में उतारने को मंजूरी देने का अनुरोध करने वाला आवेदन 17 अक्टूबर को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को सौंपा है।

ऐसी सूचना है कि डीसीजीआई के कार्यालय ने कुछ सवाल पूछे हैं जिनका जवाब भेजने के साथ ही सिंह ने कोरोना वायरस के नये स्वरूप के सामने आने से उत्पन्न नये हालात का जिक्र भी किया है।

डीसीजीआई ने सात से 11 साल आयुवर्ग के बच्चों के लिए कोवैक्स के आपात उपयोग को जून में मंजूरी दी थी।

ऐसे ही डीसीजीआई ने वयस्कों के लिए कोवैक्स टीके के आपात उपयोग को 28 दिसंबर, 2021 को और 12 से 17 साल के किशोरों के लिए नौ मार्च को मंजूरी दी थी।

कोवैक्स टीके का उत्पादन नोवावैक्स से प्राप्त प्रौद्योगिकी के आधार पर किया जाता है, जिसे यूरोपीय औषधि एजेंसी ने सशर्त बाजार में उतारने को मंजूरी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\