Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला स्थगित

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी है. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और साजो सामान व तैयारियों से जुड़े मसलों के कारण यह फैसला किया गया है.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

काबुल, 24 अगस्त : अफगानिस्तान (Afghanistan) ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी है. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और साजो सामान व तैयारियों से जुड़े मसलों के कारण यह फैसला किया गया है. अफगानिस्तान को तीन सितंबर से श्रीलंका में पाकिस्तान की मेजबानी करनी थी लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को पाकिस्तान में इस श्रृंखला का आयोजन करने पर सहमति जतायी थी.

लेकिन शाम तक घटनाक्रम बदल गया और एसीबी इस नतीजे पर पहुंचा कि फिलहाल श्रृंखला को स्थगित करना ही उचित रहेगा क्योंकि उसके खिलाड़ियों को देश के शासन में बदलाव के कारण तैयारियों के लिये पर्याप्त समय नहीं मिला है. काबुल हवाई अड्डे से उड़ानें भी निलंबित हैं. यह भी पढ़ें : Gurugram: बहू और किराएदार के बीच अफेयर का शक, शख्स ने 5 लोगों को उतारा मौत के घाट

एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हामिद शिनवारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति सहित सभी परिस्थितियों पर गौर करने के बाद हमने श्रृंखला स्थगित कर दी है. ’’ शिनवारी ने पहले कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि तालिबान के शासन में क्रिकेट को किसी तरह का नुकसान होगा क्योंकि वे इस खेल का समर्थन करते हैं. दोनों बोर्ड अब 2022 में इस श्रृंखला को आयोजित करने का प्रयास करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\