विदेश की खबरें | सर्बिया के राष्ट्रपति ने कोसोवो के पास सैन्य जमावड़े से इनकार किया, दुष्प्रचार अभियान का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों ने इस सप्ताह की शुरुआत में सर्बिया की अपने पूर्व प्रांत के साथ लगती सीमा पर सैन्य तैनाती में बढ़ोतरी के बारे में चिंता व्यक्त की थी और उन्होंने सर्बिया से वहां अपनी सेना की उपस्थिति कम करने का आग्रह किया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों ने इस सप्ताह की शुरुआत में सर्बिया की अपने पूर्व प्रांत के साथ लगती सीमा पर सैन्य तैनाती में बढ़ोतरी के बारे में चिंता व्यक्त की थी और उन्होंने सर्बिया से वहां अपनी सेना की उपस्थिति कम करने का आग्रह किया था।

कोसोवो की सरकार ने शनिवार को कहा कि वह ‘‘तीन अलग-अलग दिशा’’ से सर्बिया सेना की गतिविधियों की निगरानी कर रही है। कोसोवो ने सर्बिया से तुरंत अपने सैनिकों को वापस बुलाने और सीमा क्षेत्र को विसैन्यीकृत करने का आग्रह किया।

सर्बियाई राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक वीडियो में कहा, ‘‘सर्बिया के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने हमारे सैन्य बलों की मौजूदगी के बारे में बहुत झूठ बोला है...दरअसल, वे इस बात से परेशान हैं कि सर्बिया के पास वह सब कुछ है जिसे वे अत्याधुनिक हथियार बताते हैं।’’

पिछले रविवार को उत्तरी कोसोवो में भारी हथियारों से लैस सर्ब बंदूकधारियों और कोसोवो पुलिस अधिकारियों के बीच हिंसा के बाद तनाव बढ़ गया है। वर्ष 2008 में कोसोवो द्वारा सर्बिया से स्वतंत्रता की घोषणा के बाद से यह सबसे हिंसक झड़पों में से एक थी और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को यह घोषणा करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि वह देश में तैनात शांति सेना को मजबूत करेगा।

सर्बिया ने कोसोवो के इन आरोपों से इनकार किया है कि उसने लगभग 30 लोगों के समूह को प्रशिक्षित किया था, जिन्होंने पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी की और फिर खुद को उत्तरी कोसोवो में एक रूढ़िवादी ईसाई गिरजाघर में बंद कर लिया। गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी और तीन विद्रोहियों की मौत हो गई।

कोसोवो ने यह भी कहा है कि वह हिंसा में रूस की संभावित संलिप्तता की जांच कर रहा है। सर्बिया यूरोप में रूस का मुख्य सहयोगी है और पश्चिमी देशों को आशंका है कि मॉस्को, यूक्रेन में युद्ध से ध्यान हटाने के लिए बाल्कन क्षेत्र में परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें