देश की खबरें | 21 सितंबर : बहादुर शाह जफर को अंग्रेजों ने गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जिक्र आते ही उनकी उर्दू शायरी और हिंदुस्तान से उनकी मोहब्बत की भी बात होती है। कहने को तो वह 1837 में बादशाह बनाए गए, लेकिन तब तक देश के काफी बड़े इलाके पर अंग्रेजों का कब्जा हो चुका था। सल्तनत के नाम पर उनके पास कुछ ही इलाके बचे थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 सितंबर मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जिक्र आते ही उनकी उर्दू शायरी और हिंदुस्तान से उनकी मोहब्बत की भी बात होती है। कहने को तो वह 1837 में बादशाह बनाए गए, लेकिन तब तक देश के काफी बड़े इलाके पर अंग्रेजों का कब्जा हो चुका था। सल्तनत के नाम पर उनके पास कुछ ही इलाके बचे थे।

1857 में क्रांति की चिंगारी भड़की तो सभी विद्रोही सैनिकों और राजा-महाराजाओं ने उन्हें हिंदुस्तान का सम्राट माना और उन्होंने भी अंग्रेजों को खदेड़ने का आह्वान किया, लेकिन 82 बरस के बूढ़े बहादुर शाह जफर की अगुवाई में लड़ी गई यह लड़ाई कुछ ही दिन चली और 21 सितंबर को अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन पर मुक़दमा चलाया गया और उन्हें रंगून निर्वासित कर दिया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | Farm Bills: दुष्यंत चौटाला बोले- जिस दिन MSP सिस्टम पर कोई खतरा आया, उसी दिन हरियाणा के डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगा.

देश दुनिया के इतिहास में 21 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Farm Bills Row: कृषि बिल को लेकर बोले राहुल गांधी- जो किसान धरती से सोना उगाता है, मोदी सरकार का घमंड उसे खून के आंसू रुलाता है.

1677 : नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन को अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट मिला।

1784 : पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर नाम से अमेरिका का पहला दैनिक अखबार छपा।

1790 : पालघाट ने 60 बंदूकों के साथ जनरल मिडोज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना की टुकड़ी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

1792 : फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया।

1857 : अंग्रेजों ने अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को गिरफ्तार किया। इससे एक दिन पहले वह ब्रिटिश फौज के हाथों दिल्ली हार बैठे थे और उनके सामने आत्मसमर्पण के अलावा और कोई चारा नहीं था।

1866 : ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म।

1883 : अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू।

1905 : अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का गठन।

1921 : जर्मनी के ओपू में एक केमिकल प्लांट में धमाके में 800 लोगों की मौत।

1934 : जापान के होंसू द्वीप पर आए भयंकर तूफान से 4000 लोगों की मौत।

1949 : चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना' पार्टी की घोषणा की।

1964 : माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1985 : उत्तर और दक्षिण कोरिया ने परिवारों की मुलाकात के लिए अपनी सीमाएं खोली।

1991 : आर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

1999 : मध्य ताइवान में भूकंप से 2400 लोगों की मौत।

2004 : अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\