जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में नयी ऊंचाई छूने के बाद नीचे चला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसक्स बृहस्पतिवार को 200 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ खुला लेकिन वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुझान के बीच जल्द ही लाभ हासिल करने से जुड़ा शुरुआती बढ़त खोते हुए नीचे चला गया।

मुंबई, पांच अगस्त सेंसक्स बृहस्पतिवार को 200 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ खुला लेकिन वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुझान के बीच जल्द ही लाभ हासिल करने से जुड़ा शुरुआती बढ़त खोते हुए नीचे चला गया।

इस दौरान 54,576.64 के सर्वकालीन उच्च स्तर को छूने के बाद 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 8.33 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,361.44 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह शुरुआती कारोबार में व्यापक एनएसई निफ्टी 8.95 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 16,249.85 के स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक को सबसे ज्यादा करीब दो प्रतिशत का नुकसान हुआ, इसके बाद टाइटन, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक आते हैं।

दूसरी ओर भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और कोटक बैंक बढ़त हासिल करने वाली कंपनियों में शामिल थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 546.41 अंक या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 54,369.77 के अपने नये उच्चतम स्तर पर, और निफ्टी 128.05 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़कर अपने उच्चतम स्तर 16,246.85 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 2,828.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत बढ़कर 70.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू