जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 178 अंक कमजोर, निफ्टी भी नुकसान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार सोमवार को मजबूत रुख के साथ खुलने के बाद एशियाई बाजारों के कमजोर संकेतों से नीचे आ गए।

मुंबई, आठ जनवरी स्थानीय शेयर बाजार सोमवार को मजबूत रुख के साथ खुलने के बाद एशियाई बाजारों के कमजोर संकेतों से नीचे आ गए।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 155.62 अंक चढ़कर 72,181.77 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.15 अंक बढ़कर 21,763.95 पर पहुंच गया।

हालांकि, बाद में सेंसेक्स 177.54 अंक गिरकर 71,821.10 अंक पर और निफ्टी 53.25 अंक के नुकसान के साथ 21,653.85 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और टाइटन सबसे अधिक लाभ में रहीं।

हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.09 प्रतिशत गिरकर 77.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,696.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\