जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 580 अंक ट्रटा, निफ्टी 12,800 अंक से नीचे फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 580 अंक टूट गया।

मुंबई, 19 नवंबर वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 580 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में कुछ समय के लिए 44,230 अंक के उच्चस्तर पर जाने के बाद नीचे आया। अंत में सेंसेक्स 580.09 अंक या 1.31 प्रतिशत के नुकसान से 43,599.96 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | PM SVANidhi Scheme: कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए दे रही है लोन, अब तक 12 लाख लोगों ने उठाया पीएम स्‍वनिधि योजना का फायदा; जानिए योजना से जुड़ी पूरी डिटेल.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 166.55 अंक या 1.29 प्रतिशत के नुकसान से 12,771.70 अंक पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी 12,963 अंक के उच्चस्तर तक गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत नीचे आया। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर भी नुकसान में रहे।

यह भी पढ़े | COVID-19 Facts: आपके मन में भी है कोरोना वायरस को लेकर ये सारे भ्रम, पढ़ें और अभी दूर करें.

वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी, टाटा स्टील और टाइटन के शेयरों में लाभ दर्ज हुआ।

रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत कारोबार प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में पब्लिक स्कूल प्रणाली को बंद किए जाने के बाद आर्थिक अंकुशों की आशंका में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट आई। लगभग सभी बाजारों में मुनाफावसूली का सिलसिला चला।’’

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा। चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा जापान का निक्की लाभ में रहे। शुरुआती कारोबारी में यूरोपीय बाजारों में भारी गिरावट दर्ज हुई।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.65 प्रतिशत के नुकसान से 44.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

GPay पॉकेट मनी क्या है? जानें कैसे काम करता है UPI Circle और कौन कर सकता है इस्तेमाल