जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा बढ़ा, निफ्टी 9,350 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक बढ़ गया। इस दौरान मई डेरिवेटिव के निपटारे से पहले ओएनजीसी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी देखने को मिली।

मुंबई, 28 मई प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक बढ़ गया। इस दौरान मई डेरिवेटिव के निपटारे से पहले ओएनजीसी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स 31,899.31 के उच्च स्तर को छूने के बाद 259.92 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 31,865.14 पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

इसी तरह एनएसई निफ्टी 81.20 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 9,396.15 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में देखने को मिली। इसके अलावा टाटा स्टील, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

दूसरी ओर एमएंडएम, आईटीसी, इंफोसिस, बजाज ऑटो, टीसीएस और एचसीएल टेक में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 995.92 अंक या 3.25 प्रतिशत बढ़कर 31,605.22 पर, जबकि निफ्टी 285.90 अंक या 3.17 प्रतिशत बढ़कर 9,314.95 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक सकल आधार पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को पूंजी बाजार में 334.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान