जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 11,950 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक का उछाल देखने को मिला।

मुंबई, 23 अक्टूबर वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक का उछाल देखने को मिला।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 228.56 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 40,787.05 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 70.70 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 11,967.15 अंक पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस भी बढ़त में थे।

दूसरी ओर इंफोसिस, एचसीएल टेक, एचयूएल और एशियन पेंट्स लाल निशान में थे।

यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.

पिछले सत्र में सेंसेक्स 148.82 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 40,558.49 अंक पर, और एनएसई निफ्टी 41.20 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 11,896.45 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,118.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख (संस्थागत कारोबार) अर्जुन यश महाजन ने कहा कि वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों को बीच घरेलू बाजार अच्छे दिख रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\