जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़ा, निफ्टी 15,200 के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की तेजी हुई और इस दौरान इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों से बाजार को समर्थन मिला।

मुंबई, नौ फरवरी सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की तेजी हुई और इस दौरान इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों से बाजार को समर्थन मिला।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 233.30 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,582.07 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 70.10 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर 15,185.90 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एचसीएल टेक में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, टाइटन, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

दूसरी ओर एसबीआई, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 617.14 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 51,348.77 पर, और निफ्टी 191.55 अंक या 1.28 प्रतिशत बढ़कर 15,115.80 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 1,876.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.51 फीसदी बढ़कर 61.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू