जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 145 अंक के उछाल से नये सर्वकालिक उच्चस्तर पर, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी के अलावा आईटी और फार्मा कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली से सोमवार को सेंसेक्स 145 अंक की बढ़त के साथ अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया।

मुंबई, 16 अगस्त रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी के अलावा आईटी और फार्मा कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली से सोमवार को सेंसेक्स 145 अंक की बढ़त के साथ अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 145.29 अंक या 0.26 प्रतिशत के लाभ से 55,582.58 अंक के अपने सर्वकालिक नये उच्चस्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने 55,680.75 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार की समाप्ति पर 33.95 अंक या 0.21 प्रतिशत के लाभ से 16,563.05 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 16,589.40 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं, दूसरी ओर मारुति, बजाज ऑटो, पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.57 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘किसी प्रमुख उत्प्रेरक के अभाव में बाजार में उत्साह की कमी थी। अंत में बाजार मामूली लाभ के साथ बंद हुए। रिलायंस के शेयरों में भारी लिवाली तथा धातु और वित्तीय कंपनियों के शेयरों की मदद से बाजार ऊपर बंद हुआ।’’

मिश्रा ने कहा कि तिमाही नतीजों का समय काफी हद तक पीछे छूट गया है। ऐसे में अंकुशों में ढील तथा टीकाकरण की रफ्तार से बाजार की दिशा तय होगी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘प्रमुख सूचकांक आज लाभ में रहे। जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप दबाव में रहे।’’

उन्होंने कहा कि धातु शेयरों में तेजी तथा वित्तीय सेवा कंपनियों के शेयरों में लाभ से निफ्टी को फायदा मिला।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग, जापान के निक्की तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा। वहीं चीन के शंघाई में लाभ रहा।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.33 प्रतिशत के नुकसान से 69.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार तथा मुद्रा बाजार सोमवार को पारसी नववर्ष के मौके बंद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड