जरुरी जानकारी | लिवाली निकलने से सेंसेक्स 230 अंक चढ़ा, रिलांयस इंडस्ट्रीज का शेयर दो प्रतिशत से अधिक मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लगातार विदेशी निवेश प्रवाह के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी के दम पर बुधवार को सेंसेक्स में 230 अंक की बढ़त दर्ज की गयी। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र रहा है जब सेंसेक्स में तेजी रही।

मुंबई, 26 अगस्त लगातार विदेशी निवेश प्रवाह के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी के दम पर बुधवार को सेंसेक्स में 230 अंक की बढ़त दर्ज की गयी। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र रहा है जब सेंसेक्स में तेजी रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के दौरान 39,111.55 अंक

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंतत: 230.04 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 39,073.92 पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 77.35 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,549.60 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सर्वाधिक छह फीसदी तेजी में रहा। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज ऑटो और एचसीएल टेक का स्थान रहा।

दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स गिरावट में रही।

कारोबारियों ने कहा कि माह के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियों में खरीदारी ने सूचकांक को ऊपर उठाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेत और लगातार विदेशी निवेश के प्रवाह से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मंगलवार को 1,481.20 करोड़ के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में रहे। हालांकि, चीन का शंघाई कंपोजिट और जापान का निक्की गिरावट में रहे।

यूरोपीय बाजारों में फ्रांस और जर्मनी के शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में तेजी में चल रहे हैं। हालांकि लंदन शेयर बाजार में गिरावट रही है।

इस बीच कच्चा तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46.23 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका