जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी कमजोर, इंफोसिस लगभग आठ प्रतिशत टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के वित्त वर्ष 2023-24 के वृद्धि पूर्वानुमान में कमी करने के बाद प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिर गए।

मुंबई, 21 जुलाई आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के वित्त वर्ष 2023-24 के वृद्धि पूर्वानुमान में कमी करने के बाद प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिर गए।

बाजार की ब्लूचिप कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में गिरावट से भी कारोबारियों की धारणा प्रभावित हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 749.75 अंक टूटकर 66,822.15 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 203.15 अंक गिरकर 19,776 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक आठ प्रतिशत की गिरावट इंफोसिस में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा भी लाल निशान में थे।

दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, नेस्ले, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स में बढ़त हुई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत चढ़कर 80.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू