जरुरी जानकारी | विदेशी कोषों की बिकवाली के चलते सेंसेक्स, निफ्टी की कमजोर शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली के बीच निवेशकों के सतर्क रहने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई।

मुंबई, 31 जुलाई विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली के बीच निवेशकों के सतर्क रहने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 161.3 अंक गिरकर 65,998.90 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 48.45 अंक गिरकर 19,597.60 पर था।

हालांकि, बाजार ने बाद में गिरावट की भरपाई की और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 10.26 अंक बढ़कर 66,170.46 पर और निफ्टी 1.40 अंक चढ़कर 19,647.45 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा बैंक में उल्लेखनीय गिरावट हुई।

दूसरी ओर एनटीपीसी, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स और टीसीएस में बढ़त देखने को मिली।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी