जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में दो दिन की तेजी के बाद मामूली गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू और वैश्विक शेयर बाजारों से किसी ठोस संकेत के अभाव में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दो दिनों की तेजी के बाद मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

मुंबई, 29 सितंबर घरेलू और वैश्विक शेयर बाजारों से किसी ठोस संकेत के अभाव में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दो दिनों की तेजी के बाद मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में 254 अंक से अधिक बढ़ने के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली और यह 8.41 अंक या 0.02 प्रतिशत गिरकर 37,973.22 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Cheque Payment New Rules: चेक से भुगतान करने के नियमों में RBI ने किए बड़े बदलाव, 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी.

इसी तरह एनएसई निफ्टी 5.15 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 11,222.40 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट ओएनजीसी में देखने को मिली। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, एनटीपीसी और आईटीसी भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहे।

यह भी पढ़े | Aadhaar में बिना किसी डॉक्यूमेंट के घर बैठे एड्रेस कैसे बदलें/अपडेट करें?.

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, टाटा स्टील, टाइटन और एचडीएफसी में लाभ रहा।

इस दौरान सेंसेक्स के 20 शेयर घाटे के साथ बंद हुए। दूरसंचार, उपयोगिता, एफएमसीजी, बैंकेक्स, रियल्टी और पावर जैसे सूचकांकों में 2.13 प्रतिशत तक गिरावट हुई।

दूसरी ओर उपभोक्ता वस्तुओं, धातु, ऊर्जा, बुनियादी धातुओं, आईटी और ऑटो सूचकांक 1.97 प्रतिशत तक बढ़े।

इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.16 प्रतिशत की गिरावट हुई।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि कारोबार के अंत में प्रमुख सूचकांक अस्थिर हो गए और बाजार सपाट बंद हुए। वैश्विक बाजार भी असुरक्षित और थोड़े नकारात्मक थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण और कुछ खास स्थानों पर लॉकडाउन की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाजारों में भी अनिश्चितता रही।

उन्होंने कहा कि बाजार को आर्थिक गतिविधियों में तेजी के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन पैकेज का इंतजार है, जिसके चलते बाजार में तेजी आ सकती है।

कारोबारियों के मुताबिक घरेलू और वैश्विक बाजारों से स्पष्ट संकेतों की कमी के चलते सपाट कारोबार हुआ।

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की द्विमासिक नीति समीक्षा बैठक स्थगित होने के बाद घरेलू निवेशक सतर्क हो गए।

इसके अलावा दुनिया भर के बाजारों में कारोबारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन के बीच होने वाली पहली राष्ट्रपति पद की बहस का इंतजार कर रहे हैं।

इस दौरान शंघाई, टोक्यो और सियोल में बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग में गिरावट हुई।

यूरोप में शेयर बाजार शुरुआती सौदों के दौरान गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी