जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 984 अंक लुढ़का, वित्तीय कंपनियों के शेयर टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में पिछले चार दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 984 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

मुंबई, 30 अप्रैल शेयर बाजारों में पिछले चार दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 984 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 983.58 अंक यानी 1.98 प्रतिशत का गोता लगाकर 48,782.36 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 263.80 अंक यानी 1.77 प्रतिशत टूटकर 14,631.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. को हुआ। इनमें 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचयूएल, टीसीएस और मारुति आदि शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।

दूसरी तरफ, ओएनजीसी, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज और बजाज ऑटो लाभ में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार टूटा। चीन में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि अप्रैल में उम्मीद से कम रहने के कारण वृद्धि को लेकर चिंता से एशियाई बाजारों में गिरावट आयी।

अैषधि, धातु और आईटी को छोड़कर सभी प्रमुख खंडवार सूचकांकों में बिकवाली दबाव रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और तोक्यो में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मामूली तेजी दिखी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी स्कॉटलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

कोलकाता एयरपोर्ट पर IndiGo की फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला संदेहास्पद नोट, मचा हड़कंप (See Pics)

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Preview: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\