जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 12,650 से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक की गिरावट हुई।

मुंबई, 13 नवंबर कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक की गिरावट हुई।

विशेषज्ञों का कहना है कि मुनाफावसूली की संभावना के चलते बाजार में इस समय ठहराव की स्थिति है।

यह भी पढ़े | Dhanteras 2020: डिजिटल गोल्ड में Paytm, GooglePay और ब्रोकर फर्मों से करें निवेश, यहां जानिए सबकुछ.

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 251.44 अंक या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 43,105.75 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 68.95 अंक या 0.54 प्रतिशत फिसलकर 12,621.85 पर था।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 236.48 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,357.19 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 58.35 अंक या 0.46 प्रतिशत घटकर 12,690.80 अंक पर आ गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने सकल आधार पर 1,514.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

PM Modi To Inaugurate New PMO At ‘Seva Teerth’: बदलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय का पता, अब 'सेवा तीर्थ' से चलेगी सरकार, पीएम मोदी करेंगे हाईटेक ऑफिस का उद्घाटन

\