जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार नीचे आ गए।

मुंबई, 17 मई अमेरिकी बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार नीचे आ गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100.87 अंक के नुकसान से 61,831.60 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 29.1 अंक के नुकसान से 18,257.40 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर नीचे आए।

वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में थे। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार नुकसान के साथ बंद हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IRE vs AFG 5th ODI Belfast Weather Update: क्या बेलफास्ट में बारिश बनेगी आखिरी वनडे की विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Virat Kohli: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विराट कोहली का देशवासियों को खास संदेश, बोले- 'ऐसे भारत का निर्माण करें जो दुनिया को प्रेरित करे'

India vs Sri Lanka, 1st Test Match Live Toss And Scorecard: गॉल में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तमिलनाडु के CM विजय का बड़ा ऐलान, नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी योजना की घोषणा, स्कीम की 15 सितंबर से होगी शुरुआत