जरुरी जानकारी | बिकवाली दबाव से सेंसेक्स 632 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,000 से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 632 अंक लुढ़क गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की शेयर बाजार से निकासी जारी रहने और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।

मुंबई, 10 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 632 अंक लुढ़क गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की शेयर बाजार से निकासी जारी रहने और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 631.83 अंक यानी 1.04 प्रतिशत लुढ़क कर 60,115.48 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 808.93 अंक तक लुढ़क गया था।

पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 187.05 अंक टूटकर 17,914.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, एनटीपीसी, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में प्रमुख रूप से गिरावट रही।

दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक लाभ में रहे।

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का शेयर 1.05 प्रतिशत नीचे आया। हालांकि, कंपनी का लाभ दिसंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 10,846 करोड़ रुपये रहा। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह बाजार की उम्मीद के अनुरूप नहीं है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजारों में सोमवार को मिला-जुला रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 203.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट