जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 251 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले। बाजार भागीदारों को अमेरिकी केंद्रीय बैंक की मई में हुई बैठक के ब्योरे का इंतजार है, इस वजह से उन्होंने सतर्क रुख अपनाया।

मुंबई, 24 मई वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले। बाजार भागीदारों को अमेरिकी केंद्रीय बैंक की मई में हुई बैठक के ब्योरे का इंतजार है, इस वजह से उन्होंने सतर्क रुख अपनाया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में

251.26 अंक टूटकर 61,730.53 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 78.3 अंक के नुकसान से 18,269.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में थे।

वहीं पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयर लाभ में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Stats And Preview: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच आज होगी फाइनल की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Dream11 Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Sri Lanka Women T20I Stats: एशियन गेम्स में पाकिस्तान और श्रीलंका महिला टीम के बीच कौन रहा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Sri Lanka Women , Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान महिला टीम मारेगी बाजी या श्रीलंका करेगी फाइनल का टिकट पक्का? मैच से पहले जानें किसका पलड़ा भारी