जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 230 अंक टूटा, निफ्टी 66 अंक कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को गिरकर बंद हुए।

मुंबई, 17 नवंबर कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को गिरकर बंद हुए।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 230.12 अंक या 0.37 प्रतिशत टूटकर 61,750.60 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 337.45 अंक या 0.54 प्रतिशत तक टूट गया था।

दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.75 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,343.90 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एचडीएफसी, डॉ रेड्डीज, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में नुकसान रहा।

लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल बढ़त के साथ बंद हुए।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में कमजोर थे। वॉल स्ट्रीट भी बुधवार को गिरकर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 386.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

पाण्डेय अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट