जरुरी जानकारी | सेंसेक्स पहली बार 46,000 अंक के पार, निफ्टी ने लांघा 13,500 अंक का स्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों के सतत प्रवाह तथा सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच बुधवार को सेंसेक्स 495 अंक की छलांग के साथ पहली बार 46,000 अंक के स्तर के पार निकल गया।

मुंबई, नौ दिसंबर विदेशी कोषों के सतत प्रवाह तथा सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच बुधवार को सेंसेक्स 495 अंक की छलांग के साथ पहली बार 46,000 अंक के स्तर के पार निकल गया।

बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने दिन में कारोबार के दौरान 46,164.10 अंक की नयी ऊंचाई तय की। अंत में सेंसेक्स 494.99 अंक या 1.09 प्रतिशत के लाभ के साथ 46,103.50 अंक के नए रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: नए साल से पहले इन कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, सैलरी में हुआ इजाफा.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 136.15 अंक या 1.02 प्रतिशत के लाभ से 13,529.10 अंक के नए रिकॉर्डस्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने 13,548.90 अंक का सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयर भी लाभ में रहे।

यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.

वहीं दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, मारुति, एसबीआई और बजाज ऑटो के शेयर में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू बाजारों में आज जबर्दस्त तेजी रही और सेंसेक्स व निफ्टी नए रिकॉर्ड पर बंद हुए। वैश्विक बाजारों में जोरदार बढ़त से स्थानीय बाजार भी चढ़ गए।’’

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में लाभ रहा। चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 73.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\