जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 515 अंक चढ़कर 59,000 अंक के पार, निफ्टी भी मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में जोरदार लिवाली तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 515 अंक चढ़कर 59,000 अंक के पार निकल गया।

मुंबई, 11 अगस्त सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में जोरदार लिवाली तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 515 अंक चढ़कर 59,000 अंक के पार निकल गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 515.31 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,332.60 अंक पर बंद हुआ।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124.25 अंक 0.71 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,659 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक में सबसे अधिक 2.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, विप्रो, एसबीआई, टीसीएस और इंडसइंड बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

दूसरी तरफ आईटीसी, एनटीपीसी, एचयूएल, भारती एयरटेल, मारुति और नेस्ले इंडिया के शेयर गिरावट लेकर बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। वहीं, यूरोप के प्रमुख बाजार गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

कारोबारियों के अनुसार, घरेलू बाजारों में तेजी को वैश्विक बाजारों और विशेष रूप से अमेरिकी बाजार और बाद में एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख से समर्थन मिला।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,061.88 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 98.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड