जरुरी जानकारी | बिकवाली दबाव से सेंसेक्स 770 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 770 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

मुंबई, एक सितंबर घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 770 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 770.48 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,766.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,014.5 अंक तक लुढ़क गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 216.50 अंक यानी 1.22 प्रतिशत टूटकर 17,542.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 4,165.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

बाजार बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े