देश की खबरें | न्यायाधीश-तेदेपा के बीच गठबंधन के आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के आरोप से सनसनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी के इन आरोपों से सनसनी फैल गई है कि उच्चतम न्यायालय के एक वरिष्ठ न्यायाधीश आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय की बैठकों को तेलुगुदेशम पार्टी के पक्ष में प्रभावित कर रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली पार्टी ने इसे ‘ज्यादती’ बताया है और ‘न्यायपालिका के खिलाफ षड्यंत्र’ करार दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती (आंध्रप्रदेश), 11 अक्टूबर मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी के इन आरोपों से सनसनी फैल गई है कि उच्चतम न्यायालय के एक वरिष्ठ न्यायाधीश आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय की बैठकों को तेलुगुदेशम पार्टी के पक्ष में प्रभावित कर रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली पार्टी ने इसे ‘ज्यादती’ बताया है और ‘न्यायपालिका के खिलाफ षड्यंत्र’ करार दिया है।

मुख्यमंत्री ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एस. ए. बोबडे को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय का इस्तेमाल ‘‘मेरी लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर एवं अपदस्थ करने में किया जा रहा है।’’

यह भी पढ़े | Delhi University Admissions 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन एडमिशन की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से होगी शुरू.

रेड्डी ने सीजेआई से मामले पर गौर करने का आग्रह किया और ‘‘राज्य न्यायपालिका की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त कदम उठाने’’ पर विचार करने के लिए कहा।

आरोपों पर उच्चतम न्यायालय के अधिकारियों से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली की टीम ने मुंबई को दिया 163 रनों का लक्ष्य: 11 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश की चंद्रबाबू नायडू से नजदीकी है और ‘‘माननीय उच्चतम न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश इस तथ्य को सामने लाए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनकी सरकार ने नायडू के शासनकाल 2014- 19 के बीच के कार्यों की जांच शुरू करवाई तो ‘‘यह स्पष्ट हो गया कि न्यायाधीश ने राज्य में न्याय प्रशासन को प्रभावित करना शुरू कर दिया...।’’

उच्च न्यायालय के कुछ न्यायाधीशों का नाम लेते हुए रेड्डी ने आरोप लगाए कि उनका ‘‘उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश और तेलुगुदेशम पार्टी के साथ गठबंधन था और उन्होंने मेरी सरकार और मेरे प्रति शत्रुता दर्शाई।’’

मुख्यमंत्री ने छह अक्टूबर को सीजेआई को पत्र लिखा था और उनके प्रधान सलाहकार अजेय कल्लम ने शनिवार को रात को इस पत्र को मीडिया में जारी किया।

उन्होंने कहा कि इसे आठ अक्टूबर को सीजेआई के पास भेजा गया था।

तेलुगुदेशम पार्टी ने आरोपों को ‘‘न्यायपालिका के खिलाफ जानबूझकर किया गया षड्यंत्र’’ बताकर इसे खारिज कर दिया और कहा कि इससे अधिक ज्यादती नहीं हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी