देश की खबरें | चुनाव तैयारियों का जायजा लेने तमिलनाडु, पुडुचेरी जाएंगे निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पांच राज्यों में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुनाव कराने के लिये अपनी तैयारियों के तहत निर्वाचन आयोग सोमवार को अपना एक वरिष्ठ अधिकारी तमिलनाडु और पुडुचेरी भेज रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर पांच राज्यों में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुनाव कराने के लिये अपनी तैयारियों के तहत निर्वाचन आयोग सोमवार को अपना एक वरिष्ठ अधिकारी तमिलनाडु और पुडुचेरी भेज रहा है।

सूत्रों ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा सोमवार और मंगलवार को तमिलनाडु में होंगे और बुधवार को पुडुचेरी जाएंगे जहां वह अग्रिम तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य आयुक्तों के राज्य का दौरा करने से पहले निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मतदाता सूची समेत विभिन्न तैयारियों का जायजा लेते हैं।

इस बार कोरोना वायरस महामारी के बीच चुनाव कराने का आकलन भी किया जाएगा।

पिछले हफ्ते उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन ऐसी ही तैयारियों का जायजा लेने के लिये पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे।

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मई और जून के बीच पूरा हो रहा है और वहां अप्रैल से जून के बीच चुनाव कराए जाने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now