देश की खबरें | ओडिशा के पृथक-वास केंद्र में वरिष्ठ प्रवासी की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के भद्रक जिले में एक पृथक-वास केंद्र में रखे गए एक वरिष्ठ प्रवासी की बुधवार को सुबह मौत हो गई।
भद्रक (ओडिशा), 10 जून ओडिशा के भद्रक जिले में एक पृथक-वास केंद्र में रखे गए एक वरिष्ठ प्रवासी की बुधवार को सुबह मौत हो गई।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | पाक एयरफोर्स चीनी लड़ाकू विमान JF-17 के साथ कर रही रात में युद्धाभ्यास, भारत हुआ चौकन्ना.
भद्रक के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) श्याम भक्त मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान 65 वर्षीय राधाश्याम पाणि के रूप में की गई है और वह कोरकोरा ग्राम पंचायत का निवासी था।
उन्होंने बताया कि मृतक मंगलवार को कोलकाता से लौटा था।
यह भी पढ़े | खेत में हल चलाती टिड्डी का वीडियो हुआ वायरल, फसलों को नुकसान पहुंचाने की मिली सजा (Watch Video).
मिश्रा ने कहा कि उक्त व्यक्ति गांव के अस्थायी पृथक-वास केंद्र में रह रहा था और उसे उसके कमरे में मृत पाया गया।
एडीएम ने कहा कि व्यक्ति के बलगम के नमूनों को बुधवार को कोविड-19 जांच के लिए भेजा जाना था।
व्यक्ति की मौत के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
मृतक के परिजनों का कहना है कि उसे मधुमेह और उम्र से संबंधित बीमारियां थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)