देश की खबरें | भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई को पीआईबी का प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई को बुधवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) का प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई को बुधवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) का प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया।

देसाई (1989 बैच) सरकार के प्रधान प्रवक्ता भी होंगे। वह बृहस्पतिवार को अवकाशप्राप्त कर रहे राजेश मल्होत्रा से प्रभार लेंगे।

देसाई इस समय केंद्रीय संचार ब्यूरो के महानिदेशक हैं।

वह मुंबई में पीआईबी के पश्चिम जोन के महानिदेशक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

देसाई भारत के समाचारपत्र पंजीयक (आरएनआई) के महानिदेशक, फिल्म डिवीजन में महानिदेशक और प्रसार भारती में महाप्रबंधक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

देसाई ने अपने तीन दशक से अधिक के कॅरियर में आकाशवाणी और भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में भी काम किया है।

सरकार ने भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भूपेंद्र कैंथोला को आरएनआई का प्रेस रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।

कैंथोला इस समय पीआईबी के महानिदेशक (पूर्वी जोन) हैं।

आरएनआई में इस समय प्रेस रजिस्ट्रार धीरेंद्र ओझा को केंद्रीय संचार ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है।

पीआईबी गुवाहाटी में अतिरिक्त महानिदेशक जाने नामचू को पीआईबी कोलकाता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\