देश की खबरें | वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी को फिर बनाया जा सकता है अटॉर्नी जनरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी को अक्टूबर में एक बार फिर भारत का अटॉर्नी जनरल बनाया जा सकता है। मामले से परिचित सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी को अक्टूबर में एक बार फिर भारत का अटॉर्नी जनरल बनाया जा सकता है। मामले से परिचित सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रोहतगी जून 2014 से जून 2017 के बीच देश के अटॉर्नी जनरल रहे थे।

कानून मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल (91) को 29 जून को तीन महीने के लिए एक बारि फिर देश का शीर्ष कानूनी अधिकारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा था कि वह “निजी कारणों” के चलते पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने सरकार का अनुरोध स्वीकार कर लिया था।

अटॉर्नी जनरल का कार्यकाल आमतौर पर तीन वर्ष का होता है।

साल 2020 में जब अटॉर्नी जनरल के तौर पर वेणुगोपाल का पहला कार्यकाल खत्म हुआ था, तब उन्होंने सरकार से अपनी आयु का हवाला देते हुए जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया था।

बाद में उन्होंने एक साल का नया कार्यकाल स्वीकार कर लिया था, क्योंकि सरकार उनके द्वारा संभाले जा रहे चर्चित मामलों और उनके विशाल अनुभव को देखते हुए उन्हें पद पर बरकरार रखना चाहती थी।

एक अनुभवी वकील रोहतगी शीर्ष अदालत के साथ-साथ देशभर के उच्च न्यायालयों में कई चर्चित मामलों में सरकार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

उन्होंने 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित जकिया जाफरी की याचिका पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के दौरान विशेष जांच दल (एसआईटी) की पैरवी की थी।

कांग्रेस के नेता एहसान जाफरी की 28 फरवरी 2002 को गुजरात के अहमदाबाद में गुलबर्ग सोसाइटी में हुई हिंसा के दौरान हत्या कर दी गई थी। एसआईटी ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 64 लोगों को क्लीन चिट दे दी थी, जिसके खिलाफ जकिया ने शीर्ष अदालत का रुख किया था।

इस साल जून में उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गुजरात दंगा मामले में मोदी और 63 अन्य को दी गई एसआईटी की क्लीन चिट को बरकरार रखा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, बल्ले के बाद गेंद से भी जोफ्रा आर्चर ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IPL 2026, KKR vs DC 70th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट