खेल की खबरें | सेन आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने गत चैम्पियन मलेशिया के ली जि जिया को हराकर आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

बर्मिंघम, 19 मार्च विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने गत चैम्पियन मलेशिया के ली जि जिया को हराकर आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

बीस वर्ष के सेन प्रकाश नाथ, प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद के बाद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए । उन्होंने एक घंटे और 16 मिनट तक चले मैच में ली को 21 . 13, 12 . 21, 21 . 19 से हराया ।

पादुकोण ने 1980 में और गोपीचंद ने 2001 में खिताब जीता था जबकि नाथ 1947 में और महिला वर्ग में साइना नेहवाल 2015 में फाइनल हार गई थी ।

पिछले छह महीने से शानदार फॉर्म में चल रहे सेन ने दिसंबर में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था । इसके बाद जनवरी में इंडिया ओपन सुपर 500 खिताब जीता और पिछले सप्ताह जर्मन ओपन में उपविजेता रहे ।

सेन ने छह साल पहले इंडिया इंटरनेशनल सीरिज में ली को हराया था । उन्होंने शानदार तकनीक और मानसिक दृढता का परिचय देते हुए इतिहास रचा ।

दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के खेल को बखूबी जानते हैं क्योंकि बेंगलुरू में 2016 में प्रकाश पादुकोण अकादमी में एक्सचेंज कार्यक्रम का हिस्सा रह चुके हैं ।

सेन ने पहले गेम में शानदार रक्षण का परिचय देते हए 11 . 7 से बढत बना ली। ली ने यह बढत 10 . 12 की लेकिन सेन ने फिर लंबी रेलियां लगाते हुए बढत कायम कर ली । ली की शटल इसके बाद नेट में चली गई और एक रिटर्न बाहर रहा । सेन ने इस बीच साल गेम प्वाइंट बनाये और पहला गेम जीत लिया ।

दूसरे गेम में ली ने वापसी की और मुकाबला निर्णायक गेम तक ले गए । निर्णायक गेम में कांटे की टक्कर रही लेकिन सेन ने अपना संयम बनाये रखकर जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड