विदेश की खबरें | सोशल मीडिया मंचों में स्व-नियमन काम नहीं कर रहा : व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि सोशल मीडिया मंचों ने स्पष्ट कर दिया है कि स्व-नियमन काम नहीं कर कहा है और युवा उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करने के प्रयासों तथा किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव के संबंध में आ रहीं रिपोर्ट परेशान करने वाली है।

वाशिंगटन, पांच अक्टूबर व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि सोशल मीडिया मंचों ने स्पष्ट कर दिया है कि स्व-नियमन काम नहीं कर कहा है और युवा उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करने के प्रयासों तथा किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव के संबंध में आ रहीं रिपोर्ट परेशान करने वाली है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जैसा कि हमने उस साक्षात्कार में हुए खुलासों को देखा, हमारे विचार में, यह सोशल मीडिया मंच से जुड़े खुलासे की श्रृंखला में बस शुरुआत है, जो स्पष्ट करता है कि स्व-नियमन काम नहीं कर रहा है। राष्ट्रपति (जो बाइडन) का लंबे समय से और इस प्रशासन का भी यही विचार है।’’

फेसबुक पर चुनाव को प्रभावित करने वाली कोई गतिविधि न हो इसके लिए फ्रांसिस हौगेन को ‘प्रोडक्ट’ प्रबंधक के पद पर नियुक्त किया गया था और बाद में हौगेन ने अपने साक्षात्कार में कई खुलासे किए। साकी से उसी साक्षात्कार पर प्रश्न किया गया था।

साकी ने कहा, ‘‘ ये राष्ट्रपति और दोनों दलों के सांसदों द्वारा व्यक्त उस महत्वपूर्ण चिंता को सही ठहराता है, कि सोशल मीडिया कैसे काम करता है और उसने किसी शक्ति हासिल कर ली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हालिया हफ्तों में आई रिपोर्ट और कल रात सामने आई व्हिसलब्लोअर रिपोर्ट में उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करने के प्रयासों तथा किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव की बात निश्चित रूप से परेशान करने वाली है।.....इसलिए हमारा प्रयास होगा कि मौलिक सुधारों का समर्थन करना जारी रखें और इन मुद्दों के समाधान के प्रयास करें।’’

इस बीच, वाणिज्य, विज्ञान एवं परिवहन समिति के सदस्य, सांसद एडवर्ड मार्के ने नए शोध के बाद फेसबुक से जवाब मांगा। शोध में कहा गया है कि कम्पनी, किशोर फेसबुक उपयोगकर्ताओं के लिए हानिकारक विज्ञापनों के प्रचार के संबंध में की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रही है।

‘कैंपेन फॉर एकाउंटेबिलिटी’ के ‘टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट’ द्वारा किए गए शोध के अनुसार, सितंबर 2021 तक, फेसबुक ने विज्ञापनदाताओं को 13 साल तक के किशोर उपयोगकर्ताओं को लक्षित करके वाली अनुचित एवं खतरनाक वस्तुओं के विज्ञापनों को अनुमति दी, जिसमें ‘‘ ...मादक पेय, एनोरेक्सिया, धूम्रपान, डेटिंग सेवाएं, और जुआ’’ को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू