खेल की खबरें | हार की एक जैसी प्रवृति देखकर बदलाव जरूरी था : फ्लेमिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले सात में से पांच मैच गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रणनीति में बदलाव करना कारगर साबित हुआ और उसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बाद में कहा कि उन्होंने लगभग सभी मैच एक ही तरह से गंवाये थे और ऐसे में परिवर्तन जरूरी हो गया था।

दुबई, 14 अक्टूबर पहले सात में से पांच मैच गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रणनीति में बदलाव करना कारगर साबित हुआ और उसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बाद में कहा कि उन्होंने लगभग सभी मैच एक ही तरह से गंवाये थे और ऐसे में परिवर्तन जरूरी हो गया था।

सनराइजर्स के खिलाफ 20 रन की जीत में सबसे बड़ा बदलाव सैम कुरेन को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारना था और फ्लेमिंग ने कहा कि इस कदम से चेन्नई की पारी को जरूरी लय मिली। कुरेन ने 21 गेंदों पर 31 रन बनाये।

यह भी पढ़े | DC vs RR, IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में होगी रोमांचक जंग, कप्तान स्टीव स्मिथ पिछली हार का ले सकते हैं बदला.

फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने प्रत्येक पारी में सैम को बल्लेबाजी के लिये तैयार रखा था। हमने सोचा कि पुराने ढर्रे पर चलने के बजाय हमें किसी एक को अधिक मौके देने चाहिए और इसलिए हमने सैम को शीर्ष क्रम में भेजा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका दिया। यह अच्छी बात है कि सैम ने पारी को शुरू में लय प्रदान की। हम कुछ हटकर करना चाहते थे क्योंकि हमने सभी मैच एक जैसी स्थिति में गंवाये थे। ’’

यह भी पढ़े | CSK vs SRH, IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराया.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को शारजाह में होने वाले मैच के बारे में फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘हम ‘परफेक्ट’ टीम नहीं बन सकते। हमें नये खिलाड़ियों को सामने लाने के तरीके ढूंढने होंगे जो कि उस दिन अंतर पैदा कर सकते हैं। ’’

कुरेन के पारी का आगाज करने के कारण शेन वाटसन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरना पड़ा लेकिन फ्लेमिंग ने इसे कारगर रणनीति बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘शेन बेहद अनुभवी खिलाड़ी है। स्विंग गेंदबाजों के सामने वह पावरप्ले के दूसरे चरण में आक्रामक रवैया अपना सकता है। ’’

सनराइजर्स की तरफ से केन विलियमसन ने सर्वाधिक 57 रन बनाये और मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस का मानना है कि न्यूजीलैंड का कप्तान नंबर चार पर सही भूमिका निभा रहा है।

बेलिस ने कहा, ‘‘विलियमसन को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर लाने की चर्चा चल रही है। निश्चित तौर पर वह बेहतरीन बल्लेबाज है लेकिन अभी वह नंबर चार पर हमारे लिये बहुत अच्छी भूमिका निभा रहा है। उनके अनुभव से हमारे युवा खिलाड़ियों को मदद मिल सकती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है। अगर वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करता है तो बड़ी पारी खेल सकता है लेकिन अभी नंबर चार पर खेलना उनकी भूमिका है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\