देश की खबरें | अगले लोकसभा चुनाव में द्रमुक की हार देख स्टालिन ने राज्यपाल को ‘खलनायक’ के तौर पर दिखाया: भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर अपनी पार्टी की गलतियों को छिपाने और खुद को मजबूत दिखाने के लिए राज्यपाल आर एन रवि को ‘‘खलनायक’’ के रूप में पेश करने का आरोप लगाया।
चेन्नई, 10 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर अपनी पार्टी की गलतियों को छिपाने और खुद को मजबूत दिखाने के लिए राज्यपाल आर एन रवि को ‘‘खलनायक’’ के रूप में पेश करने का आरोप लगाया।
भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्टालिन को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और उल्लेख किया कि रवि के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे उनके पत्र में केवल ‘‘गैर-मुद्दों’’ पर राज्यपाल को दोषी ठहराया गया।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के समक्ष कई मुद्दे हैं और द्रमुक को चुनावी आश्वासनों को पूरा करना है, लेकिन स्टालिन ऐसे मुद्दों को किनारे रखकर राज्यपाल को दोषी ठहराने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि द्रमुक नीत सरकार मंत्री वी सेंथिल बालाजी को मंत्रिमंडल में बनाए रखकर उन्हें बचाने का प्रयास कर रही थी। भाजपा नेता ने कहा कि अवैध शराब के सेवन से होने वाली मौतें या महिलाओं की ‘‘सुरक्षा में कमी’’ जैसे कई मामले हैं जिससे सरकार को निपटना है।
अन्नामलाई ने सवाल किया, ‘‘खुद को (स्टालिन को) मजबूत दिखाने, अपनी पार्टी (द्रमुक) की गलतियों को छिपाने के लिए (पत्र में) इतने सारे झूठ क्यों उन्होंने कहे हैं। राज्यपाल को खलनायक के रूप में दिखाना किसी भी तरह से स्वीकार्य कैसे हो सकता है?’’
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कोई भी इस पत्र को गंभीरता से नहीं लेगा। हम 2024 के लोकसभा चुनाव में स्टालिन की हार के डर को समझ सकते हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)