देश की खबरें | 'एक्स' पर ईद के दौरान विस्फोट और दंगों के बारे में संदेश मिलने के बाद मुंबई में सुरक्षा कड़ी की गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ईद के दौरान डोंगरी जैसे इलाकों में अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम विस्फोट की चेतावनी वाला संदेश सोशल मीडिया पर पुलिस को मिलने के बाद मुंबई में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 28 मार्च ईद के दौरान डोंगरी जैसे इलाकों में अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम विस्फोट की चेतावनी वाला संदेश सोशल मीडिया पर पुलिस को मिलने के बाद मुंबई में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह धमकी बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्राप्त हुई, जिसे नवी मुंबई पुलिस को टैग किया गया था।
इस पोस्ट में मुंबई पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया, क्योंकि "31 मार्च-1 अप्रैल 2025 को ईद के दौरान, डोंगरी जैसे क्षेत्रों में रहने वाले कुछ अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तानी घुसपैठिए हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम विस्फोट कर सकते हैं"।
अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस द्वारा सतर्क किये जाने के बाद मुंबई पुलिस ने पूरे महानगर में सुरक्षा कड़ी कर दी है और डोंगरी जैसे इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है।
उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी संदिग्ध या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
उन्होंने बताया, "मुंबई पुलिस के अलावा अपराध शाखा, आतंकवाद निरोधक दस्ता और विशेष शाखा भी कड़ी निगरानी कर रही है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)