देश की खबरें | कर्नाटक में सुरक्षा कड़ी की गयी, मंत्री ने शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा कल ‘भारत बंद’ के आह्वान के मद्देनजर कर्नाटक में कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। राज्य के गृहमंत्री बसावराज बोम्मई ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, सात दिसंबर नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा कल ‘भारत बंद’ के आह्वान के मद्देनजर कर्नाटक में कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। राज्य के गृहमंत्री बसावराज बोम्मई ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बंद के आयोजकों से दिन में शांति बनाये रखने में सहयोग की अपील करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘बेंगलुरू और सभी जिलों में कल के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने जरूरी बंदोबस्त किये हैं। ’’

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश में आज 739 नए केस पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 45,697 पहुंची: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बोम्मई ने बताया कि कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस की करीब 125 प्लाटून तैनात की गयी हैं तथा अहम स्थानों एवं राजमार्गों के टोल पर अतिरिक्त बलों की तैनात के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय सशस्त्र रिजर्व, जिला सशस्त्र रिजर्व की प्लाटून के अलावा होमगार्ड के 5000 जवान भी तैनात किये गये हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- किसानों के मौजूदा संकट से दुखी हूं.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आयोजकों से सहयोग की अपील करता हूं। प्रदर्शन शांतपूर्ण हो। हम कानून व्यवस्था के लेकर जरूरी कदम उठायेंगे और यह देखेंगे कि शांति भंग न हो तथा लोगों पर असर न पड़े।’’

केंद्र ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से सुरक्षा कड़ी करने तथा अमन-चैन सुनिश्चित करने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now