देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के हालात बेहतर हुए: मनोज सिन्हा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि गत सालों की तुलना में केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा के हालात में सुधार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार पंचायत सदस्यों को सुरक्षा देने को लेकर प्रतिबद्ध है और उन्हें उनका कर्तव्य करने में हर संभव मदद कर रही है।

श्रीनगर, 31 अगस्त जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि गत सालों की तुलना में केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा के हालात में सुधार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार पंचायत सदस्यों को सुरक्षा देने को लेकर प्रतिबद्ध है और उन्हें उनका कर्तव्य करने में हर संभव मदद कर रही है।

सिन्हा ने यह टिप्पणी ‘पंचायती राज संस्थानों के सशक्तिकरण के लिए संसदीय पहुंच’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में की जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के बाद संवाददाता सम्मेलन में सिन्हा ने कहा, ‘‘गत सालों की तुलना में सुरक्षा के हालात में सुधार आया है....पिछले साल के मुकाबले इस साल पंचायत नेताओं की हत्या की घटनाएं कम हुई हैं।’’ उन्होंने पंचायत सदस्यों को आश्वस्त किया कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी और कहा कि इस दिशा में पहले ही कदम उठाए गए हैं।

अपने भाषण में सिन्हा ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को पेश आ रही समस्याओं की उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा समस्या आम है। हम उपलब्ध सभी उपायों की मदद से सुरक्षित महौल मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आपकों आश्वस्त करता हूं कि आपके निवास, सुरक्षा और अन्य जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा। हम वह हर कदम उठाएंगे जिससे पंचायती राज मजबूत हो और यह मेरा कर्तव्य है।’’

कार्यक्रम में इससे पहले बोलते हुए नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने पंचायत सदस्यों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि जमीन पर काम करने के लिए राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराना अति महत्वपूर्ण है।

अब्दुल्ला ने अपने भाषण में कहा, ‘‘सबसे अहम चीज जिसपर हमें गौर करना है, वह है इन पंचायत सदस्यों की सुरक्षा क्योंकि वे सबसे पहले शिकार (आतंकवादियों के) होते हैं। नेता निशाने पर रहेंगे, हम वैसे भी निशाने पर हैं। जो भी देश के साथ खड़ा होगा उसे इन खतरों का सामना करना होगा।’’

सिन्हा ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था जम्मू-कश्मीर के लिए नया है और यह बेहतर करने की कोशिश है लेकिन एक साल में सुधार की उम्मीद नहीं की जा सकती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\