देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात गंभीर नहीं, लक्षित हत्याओं के कुछ मामले सामने आये : भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक मस्जिद के भीतर एक पूर्व पुलिस अधिकारी पर हुए घातक हमले की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात गंभीर नहीं हैं, हालांकि लक्षित हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं।
श्रीनगर, 24 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक मस्जिद के भीतर एक पूर्व पुलिस अधिकारी पर हुए घातक हमले की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात गंभीर नहीं हैं, हालांकि लक्षित हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने कहा कि 40 साल तक देश की सेवा करने वाले पुलिस अधिकारी की हत्या कायरतापूर्ण और निंदनीय कृत्य है।
उन्होंने कहा, ‘‘ये कोई गंभीर सुरक्षा हालात नहीं हैं। हां, लक्षित हत्याएं हो रही हैं, लेकिन स्थिति वैसी नहीं है जैसी 2016-17 में थी या उससे पहले 2010 में थी।’’
संवाददाताओं से कौल ने कहा, ‘‘हालात बेहतर हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं हुई हैं जो नहीं होनी चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार इसका जवाब देगी।’’
रविवार सुबह बारामूला जिले में एक मस्जिद के अंदर पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद शफी मीर की हत्या की निंदा करते हुए, कौल ने कहा कि ऐसे कृत्यों के लिए पड़ोसी देश को उचित जवाब दिया जाएगा।
भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हम इन लक्षित हत्याओं की निंदा करते हैं। कोई भी समाज इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। 40 साल तक देश की सेवा करने वाले पुलिस अधिकारी की हत्या करना कायरतापूर्ण और निंदनीय कृत्य है। हम पड़ोसी देश की इन हरकतों की निंदा करते हैं और इसका करारा जवाब दिया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)