देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात पूरी तरह काबू में: पुलिस महानिदेशक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन ने बुधवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा स्थिति पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षा बलों का पूर्ण नियंत्रण है।

जम्मू, तीन जुलाई जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन ने बुधवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा स्थिति पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षा बलों का पूर्ण नियंत्रण है।

स्वैन ने बताया कि तीन-चार साल पहले की तुलना में लोगों के बीच डर के माहौल में कमी आई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कश्मीर में अब कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी बेहतर है जैसा कि लोकसभा चुनावों के सफल आयोजन से स्पष्ट हो चुका है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ''सच्चाई यह है कि अब भी कानून प्रवर्तन और सुरक्षा बलों का नियंत्रण है और (जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति में) उनका पलड़ा भारी है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए (आतंकवादी तंत्र पर) दबाव बनाए रखा जा रहा है।''

स्वैन ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से निपटने के लिए पुलिस द्वारा अपनाई गई मौजूदा नीति की पुरजोर वकालत करते हुए बताया कि अगर वे (पुलिसबल) केंद्र शासित प्रदेश में नागरिकों, सुरक्षा बलों की जान बचा रहे हैं तो वे पूरी तरह से सफल हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को लगभग एक हजार नये पुलिसकर्मियों के बल में शामिल होने से क्षेत्र में घुसपैठ रोधी और आतंकवाद रोधी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त इन पुलिसकर्मियों को बल में शामिल कर सीमा सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड