देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में सीबीआई की वकील मोनिका कोहली को सुरक्षा मुहैया कराई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उच्च न्यायालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की वकील मोनिका कोहली को सुरक्षा मुहैया कराई है। वह आतंकवाद से जुड़े कुछ संवेदनशील मामलों में अदालत में जांच एजेंसी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, 31 जुलाई जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उच्च न्यायालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की वकील मोनिका कोहली को सुरक्षा मुहैया कराई है। वह आतंकवाद से जुड़े कुछ संवेदनशील मामलों में अदालत में जांच एजेंसी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोहली, जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) प्रमुख यासिन मलिक के खिलाफ दो मामलों में मुख्य अभियोजक हैं। इन दो मामलों में, 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रूबैया सईद का अपहरण और 1990 में भारतीय वायुसेना के चार कर्मियों की हत्या की घटना शामिल है।

कोहली 2015 से जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में सीबीआई का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कश्मीर घाटी में आतंकवाद के चरम पर रहने के दौरान हुए दो सनसनीखेज अपराधों में मलिक की जमानत का सफलतापूर्वक विरोध किया था।

इन दो मामलों में मलिक के खिलाफ आरोप तय किये गये हैं। मलिक अभी एक अन्य मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद है।

अधिकारियों ने बताया कि कोहली को एहतियाती उपाय के तौर पर व्यक्तिगत सुरक्षा कवर मुहैया किया गया है, क्योंकि वह हाईप्रोफाइल मामलों में केंद्रीय एजेंसी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। साथ ही, इस बात की आशंका है कि मुकदमों की सुनवाई के दौरान देश की संप्रभुता के विरोधी कई और लोगों एवं संगठनों के नाम सामने आ सकते हैं।

हाल में, सीबीआई ने बयान दर्ज कराने के लिए मुख्य गवाह रूबैया सईद को तलब किया था, जिनका दिसंबर 1989 में अपहरण हुआ था। पिछले 33 वर्षों में यह पहला मौका था, जब वह (रूबैया सईद) अदालत के समक्ष उपस्थित हो रही थीं।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के दौरान कोहली को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का न्याय मित्र नियुक्त किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\