देश की खबरें | तटीय महाराष्ट्र में स्थित जेएसडब्ल्यू के इस्पात संयंत्र की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने प्रमुख इस्पात निर्माता ‘जेएसडब्ल्यू स्टील’ के महाराष्ट्र के तटीय जिले रायगढ़ स्थित अहम संयंत्र को आतंकवाद-रोधी सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए 70 से अधिक सशस्त्र कर्मियों की एक टुकड़ी शुक्रवार को तैनात की।

नयी दिल्ली, 10 जून केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने प्रमुख इस्पात निर्माता ‘जेएसडब्ल्यू स्टील’ के महाराष्ट्र के तटीय जिले रायगढ़ स्थित अहम संयंत्र को आतंकवाद-रोधी सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए 70 से अधिक सशस्त्र कर्मियों की एक टुकड़ी शुक्रवार को तैनात की।

सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के डोलवी गांव में स्थित संयंत्र की सुरक्षा का जिम्मा अर्धसैनिक बल की टुकड़ी के हवाले करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मंजूरी दिए जाने के बाद संयंत्र को यह सुरक्षा कवच मिला है। इस सुरक्षा कवच पर आने वाला खर्च कंपनी वहन करेगी।

प्रवक्ता ने कहा, “जेएसडब्ल्यू डोलवी, भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के करीब स्थित है और यह न सिर्फ आसपास के क्षेत्रों, बल्कि देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाती है।”

उन्होंने कहा, “तटीय क्षेत्र से संयंत्र की निकटता की वजह से इसे विभिन्न प्रकार के खतरे हैं और इसके मद्देनजर, जेएसडब्ल्यू डोलवी की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह अहम संयंत्र राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहा है।”

प्रवक्ता ने कहा कि 70 से अधिक कर्मियों की एक सशस्त्र टुकड़ी 1,500 एकड़ में फैले परिसर और उसके कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करेगी और टुकड़ी की अगुवाई बल के एक निरीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस संयंत्र की मुंबई से सड़क मार्ग से दूरी करीब 80 किलोमीटर है, जबकि गेटवे ऑफ इंडिया से समंदर के रास्ते यह तकरीबन 36 किलोमीटर दूर है।

जेएसडब्ल्यू स्टील 13 अरब डॉलर के जेएसडब्ल्यू समूह का हिस्सा है।

यह निजी क्षेत्र का 13वां प्रतिष्ठान है, जिसे सीआईएसएफ सुरक्षा मुहैया करा रहा है।

सीआईएसएफ मुंबई में रिलायंस जियो वर्ल्ड सेंटर, नवी मुंबई में रिलायंस पार्क, गुजरात के जामनगर में रिलायंस रिफाइनरी, हैदराबाद में भारत बायोटेक लिमिटिड परिसर, बेंगलुरु, पुणे और मैसुरु में इंफोसेस के तीन परिसर, जामनगर में नायरा एनर्जी और हरिद्वार में पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क समेत अन्य को सुरक्षा कवच मुहैया कराता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\