विदेश की खबरें | पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई मुठभेड़ में मंगलवार को चार आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पेशावर, 23 जून पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई मुठभेड़ में मंगलवार को चार आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादी पेशावर से करीब 35 किलोमीटर पश्चिम में मत्तानी इलाके में, एक घर में छिपे हुए थे। इस घर पर कथित तौर पर छापा मारा गया था।

यह भी पढ़े | रूस ने भारत को UN सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने की इच्छा जाहिर की, गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प को लेकर कही बड़ी बात.

सीटीडी कर्मियों ने कहा, “एक घर पर छापेमारी के दौरान आतंकवादियों ने सीटीडी कर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए।”

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों के पास से चार कलाश्निकोव्स राइफल, छह हथगोले और कई कारतूस बरामद किये।

यह भी पढ़े | Hajj 2020: कोरोना संकट के चलते भारत से नहीं जाएंगे हाजी, सऊदी अरब में रहने वाले लोग कर सकेंगे हज.

प्रांत के महानिरीक्षक (आईजी) सनाउल्लाह अब्बासी ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी रहेगा और लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी।

शुरुआती रिपोर्ट में पुलिस ने संकेत दिये थे कि सभी आतंकी पेशावर में विध्वंसक गतिविधि को अंजाम देने के लिये आए थे।

अधिकारी ने कहा कि अभियान के बाद इलाके में जांच शुरू की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू