देश की खबरें | मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिनों के भीतर विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कम से कम 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 10 मार्च मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिनों के भीतर विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कम से कम 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम के लांगोल टाइप-2 क्षेत्र से शनिवार को प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ साथ भारत-म्यांमा सीमा पर तेंग्नौपाल जिले में कांगलेई याओल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले से रविवार को मणिपुर के प्रतिबंधित राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा की एक महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि रविवार को दो अलग-अलग अभियानों के दौरान इंफाल पूर्वी जिले के खोंगमन नांदेइबाम लेइकाई और इंफाल पश्चिमी जिले के हेनोपोक में कांगलीपाक पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी (पीआरईपीएके) के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो कार्यकर्ताओं को इंफाल पश्चिम जिले के लांफेल और समूरो से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच अभी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू