जरुरी जानकारी | फ्यूचर रिटेल के सुरक्षित कर्जदाताओं ने रिलायंस के साथ सौदे को नकारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्यूचर समूह की कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के सुरक्षित कर्जदाताओं ने कंपनी के रिलायंस रिटेल के हाथों अधिग्रहण संबंधी 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को बहुमत से खारिज कर दिया है।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल फ्यूचर समूह की कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के सुरक्षित कर्जदाताओं ने कंपनी के रिलायंस रिटेल के हाथों अधिग्रहण संबंधी 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को बहुमत से खारिज कर दिया है।

एफआरएल ने शुक्रवार शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसे सुरक्षित ऋण देने वाले कर्जदाताओं ने 69.29 फीसदी के बहुमत से रिलायंस रिटेल के साथ हुए करार पर असहमति जताई है। इस करार की मंजूरी के लिए रखे गए प्रस्ताव को सिर्फ 30.71 फीसदी कर्जदाताओं की ही मंजूरी मिल पाई।

इसके पहले एफआरएल और रिलायंस रिटेल के बीच हुए सौदे को 75 फीसदी से अधिक शेयरधारकों एवं असुरक्षित ऋणदाताओं का समर्थन मिल चुका है। कंपनी के 85.94 फीसदी शेयरधारकों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है जबकि असुरक्षित ऋणदाताओं में से 78.22 फीसदी का समर्थन इसे मिला है।

लेकिन इस प्रस्ताव को सुरक्षित ऋणदाताओं में से न्यूनतम 75 फीसदी का जरूरी समर्थन नहीं मिल पाया है। सुरक्षित ऋणदाताओं को कर्ज लेने वाली कंपनी से जमानत दी जाती है और किसी भी बकाये के भुगतान के समय असुरक्षित ऋणदाताओं पर उन्हें प्राथमिकता दी जाती है।

किशोर बियाणी की अगुवाई वाले समूह की एक अन्य कंपनी फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन लिमिटेड ने बताया कि उसके 82.75 फीसदी सुरक्षित कर्जदाताओं ने भी इस सौदे के खिलाफ मत दिया है। हालांकि शेयरधारकों एवं असुरक्षित लेनदारों का बहुमत इसके समर्थन में रहा है।

फ्यूचर समूह की कई कंपनियों ने इस हफ्ते अपने शेयरधारकों, सुरक्षित एवं असुरक्षित कर्जदाताओं की बैठकें बुलाई थी जिसमें रिलायंस रिटेल के साथ विलय संबंधी सौदे पर मुहर लगाने का प्रस्ताव रखा गया था।

फ्यूचर समूह ने अगस्त 2020 में इस सौदे की घोषणा करते हुए कहा था कि खुदरा, थोक, लॉजिस्टिक एवं भंडारण क्षेत्र में सक्रिय उसकी 19 कंपनियों को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के हाथों बेचा जाएगा।

अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इस सौदे का लगातार विरोध करती रही है। उसका कहना है कि यह सौदा वर्ष 2019 में उसके साथ हुए फ्यूचर के 1,500 करोड़ रुपये के निवेश समझौते का उल्लंघन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\