देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस का दूसरा चरण बीत चुका है : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के चरम पर पहुंचने का दूसरा चरण बीत चुका है और स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के चरम पर पहुंचने का दूसरा चरण बीत चुका है और स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने संक्रमण का तेजी से पता लगाने के लिए परीक्षणों में वृद्धि की है।

यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.

उन्होंने कहा, ‘‘17 सितंबर को दिल्ली में कोविड-19 का दूसरा चरण चरम पर पहुंच गया जब शहर भर में 4,500 मामले सामने आए थे। स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है।’’

केजरीवाल ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि दूसरा चरण भी धीरे-धीरे बीत जाएगा।’’

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- यदि कांग्रेस सत्ता में होती हो 15 मिनट में चीन को बाहर फेंक देते.

दिल्ली में सितंबर में प्रति दिन 60,000 परीक्षण हुए जबकि अगस्त में इनकी संख्या प्रतिदिन 20,000 थी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अस्पतालों में अब 10,000 बेड खाली हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, अस्पतालों के 5802 बेडों पर मरीज भर्ती हैं।

शहर के रिकॉर्ड के मुताबिक, नौ से 19 सितंबर के बीच रोजाना चार हजार से ज्यादा कोरोना वायरस से मामले आए। सिर्फ 14 सितंबर को 3229 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

दिल्ली में सबसे ज्यादा 4473 मामले 16 सितंबर को दर्ज किए थे।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 17 सितंबर को 4432, 18 सितंबर 4127 और 19 सितंबर को 4071 मामले आए थे।

बीते 10 दिनों में कोरोना वायरस के रोजाना सामने आने वाले मामलों की संख्या 3500 से कम हो गई है।

अधिकारियों ने बताया है कि सोमवार को 1947, रविवार को 2683, शनिवार को 2258, शुक्रवार को 2920, बृहस्पतिवार को 3037 और बुधवार को 3390 मामलों की पुष्टि हुई थी।

सोमवार को संक्रमित होने की दर 5.47 फीसदी थी जबकि संक्रमित होने की समग्र दर 8.82 प्रतिशत है।

दिल्ली में बीते 10 दिनों की औसत मृत्यु दर 1.41 फीसदी है।

विशेषज्ञों ने भी माना है कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई है और दिल्ली ने कोविड-19 की दूसरी लहर को पार कर लिया है।

इंद्रप्रस्थ ऑपोलो हॉस्पिटल में गंभीर देखभाल एवं श्वसन औषधि के वरिष्ठ डॉक्टर राजेश चावला ने बताया कि अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ी थी लेकिन हम अब दाखिल होने वाले रोगियों की संख्या में कमी देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर यह कमी एक हफ्ते तक जारी रहती है तो हम कह सकते हैं कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों का चरम पर पहुंचे का दूसरा चरण बीत चुका है।

लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि मध्य सितंबर की तुलना में निश्चित तौर पर कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में कमी आई है।

उन्होंने कहा, " हम कह सकते हैं कि चरम पर पहुंचने का दूसरा दौर अब बीत गया है। मामलों की संख्या में और कमी आने की उम्मीद है।"

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों के गंभीर मरीज इलाज के लिए दिल्ली आ रहे हैं और इसी वजह से पिछले कुछ दिनों में हुई मौतों की संख्या अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\