खेल की खबरें | पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दूसरा समूह शुक्रवार को ब्रिटेन रवाना होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के दो परीक्षण में नेगेटिव पाए जाने के बाद इंग्लैंड में टीम से जुड़ने के पात्र पाकिस्तान के छह क्रिकेटर शुक्रवार को मैनचेस्टर के लिए रवाना होंगे।

लाहौर, एक जुलाई कोरोना वायरस के दो परीक्षण में नेगेटिव पाए जाने के बाद इंग्लैंड में टीम से जुड़ने के पात्र पाकिस्तान के छह क्रिकेटर शुक्रवार को मैनचेस्टर के लिए रवाना होंगे।

पिछले हफ्ते टीम की रवानगी से पहले पॉजिटिव पाए गए फखर जमां, मोहम्मद हसनेन, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाब रियाज नवीनतम परीक्षण में नेगेटिव आए हैं जिन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कराया था।

यह भी पढ़े | इरफान पठान का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे नंबर-3 पर प्रमोट करने का आइडिया सचिन तेंदुलकर का था, ग्रेग चैपल का नहीं.

पीसीबी ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर बयान में कहा, ‘‘छह पाकिस्तानी क्रिकेटरों का दूसरा समूह शुक्रवार तीन जुलाई को राष्ट्रीय विमानन कंपनी के विमान से मैनचेस्टर के लिए रवाना होगा। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस से जो खिलाड़ी यात्रा करेंगे उनमें फखर जमां, मोहम्मद हसनेन, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाब रियाज शामिल हैं।’’

पीसीबी ने कहा कि मैनचेस्टर ने इन सभी छह खिलाड़ियों को वोरसेस्टर ले जाया जाएगा और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के परीक्षण कार्यक्रम में नेगेटिव पाए जाने के बाद बाकी टीम के साथ जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़े | UVA Premier League T20 2020 Sri Lanka Schedule: आज से श्रीलंका में शुरू हुई UVA T20 प्रीमियर लीग, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल.

इन सभी खिलाड़ियों में से हफीज को लेकर विवाद हो गया था जब उन्होंने पीसीबी के परीक्षण में संक्रमित जाए जाने के अगले दिन निजी प्रयोगशाला में परीक्षण कराया था और नेगेटिव पाए गए थे।

स्पिनर काशिफ भट्टी, तेज गेंदबाज हारिस राऊफ और इमरान खान तथा बल्लेबाज हैदराबाद अली अब भी पृथकवास में हैं।

शनिवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले पाकिस्तान के कुल मिलाकर 10 खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे।

पाकिस्तान अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और इतने ही टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगा।

पीसीबी ने सीनियर बल्लेबाज शोएब मलिक को यूएई में अपने परिवार के साथ समय बिताने और जुलाई के अंत में टीम के साथ जुड़ने की स्वीकृति दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\